Shaktinagar News: पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी पाण्डेय के हर्ष पर्यवेक्षण में सतत कार्रवाई की जा रही है। जहां थाना शक्तिनगर पुलिस प्रभावी द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से आरोपी
दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद निवासी एमजीआर बस्ती थाना शक्तिनगर 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुअसं 54/2026 धारा 65-1 बीएनएस एवं 3-4 (2) पॉक्सो
एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, हेका दिनेश कुमार भारती, का अमृत लाल थाना शक्तिनगर शामिल रहे।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण