Sidhi News: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोकसभा में सीधी के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की उठाई मांग

Sidhi News: सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान एक महत्वपूर्ण जनहित से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की। सांसद ने सदन के समक्ष अपने संसदीय क्षेत्र सीधी एवं संपूर्ण विंध्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा के सीमित अवसरों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि यदि सीधी में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाती है, तो इससे न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की समग्र प्रगति को बल मिलेगा।

सांसद ने केंद्र सरकार से इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया, ताकि विंध्य क्षेत्र के युवाओं को उनके ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सांसद द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका मानना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना से सीधी सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

Bargawan Road Over Bridge News: जून तक तैयार नहीं हुआ बरगवां का रोड ओवर ब्रिज तो निर्माण कंपनी को किया जायेगा टर्मिनेट

Leave a Comment