Sidhi News: मुख्यमंत्री ने सीधी में नवीन भाजपा जिला कार्यालय का किया भूमि पूजन

Sidhi News: भारतीय जनता पार्टी के47वें स्थापना दिवस पर सीधी जिले में भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा की गई। साथ ही क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदरणीय श्री अजय जामवाल जी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

कार्यक्रम में रीवा संभाग संगठन प्रभारी श्री विजय दुबे जी, जिला संगठन प्रभारी श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी, जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह जी, सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक जी, धौहनी विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम जी, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह जी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: गरीबों के राशन में गोलमाल करने वाले पीडीएस विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

Singrauli News: प्राकृतिक स्पर्श केयर संस्था ने महिलाओं को पैड के सेवन और स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक

Leave a Comment