सभा में शकील अहमद जादूगर ने बताया कि आशा भोसले का जन्म 8 दिसंबर 1933 को महान संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर भारतीय संगीत जगत में एक स्वर्णिम इतिहास रचा। अपनी मधुर और अनूठी आवाज से उन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के श्रोताओं का दिल जीता। उन्होंने कहाकि 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कहकर आशा भोसले ने संगीत जगत को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।
क्लब के सभी सदस्यों ने उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहाकि उनके द्वारा गाए गए हजारों गीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में गुफरान अहमद, हैदर मुल्ला, जावेद हुसैन, समीम खान, सैयद दुलारे हुसैन, चिंतित बनारसी, राशिद खान, शकील खान और विक्की यादव आदि रहे।
ये भी पढ़े-
MP News: पेड़ से टकराकर पलटी कार, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत