Singrauli में नाबालिग की हत्या पर बवाल, मोरवा थाने पर हमला, पेट्रोल बम फेंके, आंसू गैस छोड़नी पड़ी

Singrauli जिले में एक नाबालिग की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। 15 साल के लड़के की मौत से नाराज़ लोगों की भीड़ ने मोरवा थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि, नाबालिग की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में लोगों का गुस्सा भड़क गया। शाम करीब 7 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग मोरवा थाने के पास इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम भी फेंके और एक वाहन में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस बल ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के नहीं मानने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही थाने पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सरई में युवक की रहस्यमयी मौत का खुलासा, पत्नी ही निकली पति की कातिल 

Leave a Comment