सिंगरौली में बेकाबू ट्रेलर नाले में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

Singrauli जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गोरबी मार्ग पर परेवानाला के पास तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रेलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसा। घटना के समय आसपास से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर कोयला परिवहन में लगा हुआ था और काफी तेज गति से चल रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक उसका संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रेलर सीधे नाले की ओर मुड़ गया और उसमें जा फंसा। अगर यह वाहन थोड़ी और आगे बढ़ जाता, तो पुल से नीचे गिरने की आशंका थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक की स्थिति का जायजा लिया, जो सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Singrauli News: सिंगरौली के पिड़रवाह जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Leave a Comment