चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 में 51.55 लाख की पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का वार्ड पार्षद ने किया भूमि पूजन

Singrauli में आज चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड नं. 38 (तुलसी) में विकास की एक और सौगात मिली।

वार्ड  पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य श्री अनिल कुमार वैश्य जी के  द्वारा एनटीपीसी सीएसआर मद से  51.55 लाख की लागत से निर्मित होने वाली मोहम्मद हाफिज अज़ीम के घर से  राज कुमार शाह  के घर तक तथा एनटीपीसी गेट नं. 6 से मुन्ना खान के घर तक  पीसीसी सड़क का विधिवत भूमि पूजन  किया गया।यह सड़क क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगी और स्थानीय निवासियों को धूल और कीचड़ जैसी समस्याओं से स्थाई राहत प्रदान करेगी। इस अवसर पर पार्षद ने कहा कि इस शुभ अवसर पर वार्ड वासियों को यह उपहार मिला  मै वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर संकल्पित हू।

इस अवसर पर पार्षद  मो. खुर्शीद आलम,  दिवाकर वैश्य, देवेंद्र दुबे,   अखिलेश पाण्डेय , मो. अशफाक खान सहित  वार्ड की सम्मानित जनता भारी संख्या में उपस्थित रही, जिन्होंने इस विकास कार्य का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Singrauli News: विक्रेताओं ने 25 मार्च तक के लिए दिया मोहलत, समस्याएं हल नहीं हुईं तो राशन वितरण होगा बंद

Leave a Comment