Singrauli Bargawan Murder Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ। सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी।
सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक लगातार युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी बात से नाराज होकर युवती और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसे अपने घर बुलाया और सबसे पहले युवक को बिजली के करंट के झटके दिए गए। इसके बाद लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। जब युवक गंभीर रूप से घायल हो गया तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया।
प्रेमी को करंट देकर पीटा, कुल्हाड़ी से काटा पैर फिर मृत समझकर खेत में फेंक दिया
घटना के दौरान युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आरोपियों ने उसे मृत समझकर खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद जब स्थानीय लोगों ने खेत में युवक को खून से लथपथ हालत में देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में युवती समेत उसके परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-