Singrauli Bargawan News: बरगवां में गांव के निर्माणाधीन मकान में युवक का मिला शव, हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस 

Singrauli Bargawan News: बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब निर्माणाधीन मकान के अंदर एक युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवधारी सिंह गोड़  पिता धीर सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी बड़गड़़ थाना माड़ा के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों पहले अपने ससुराल मझिगवां आया हुआ था।
जहां आज दिन सोमवार को उसका शव सड़क किनारे बन रहे एक अधूरे मकान में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना बरगवां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ग्रामीणों से पूछतांछ कर रही पुलिस 

बताया जा रहा है कि मझिगवां गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां आज दिन सोमवार को स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान के भीतर एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस आसपास के लोगों से पूछतांछ कर रही है।

Leave a Comment