Singrauli Bargawan News: पिडरवाह जंगल हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पति ही निकला पत्नी का कातिल, आरोपी गिरफ्तार

Singrauli Bargawan News: सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में पिडरवाह-चितरवई जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पति ने की थी।

पति ही निकला पत्नी का कातिल

जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि पिडरवाह के जंगल में करीब 6-7 दिन पुराना एक महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष थी। शव औंधे मुंह पड़ा था और सिर पर महरून रंग का दुपट्टा ढंका हुआ था। सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान शव के पास एक झोला, कपड़े, मोबाइल का खाली डिब्बा और जिला अस्पताल बैढ़न की ओपीडी पर्ची मिली, जिसके आधार पर मृतिका की पहचान की गई।

शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पहले जिला अस्पताल बैढ़न ले जाया गया, बाद में उसे एसजीएमएच रीवा रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मृतिका के पति जहरूद्दीन अंसारी ने करीब दो साल पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद और मारपीट होती रहती थी। आरोपी ने पहली पत्नी को घर से निकालकर बैढ़न के माजन मोड़ इलाके में किराए के कमरे में रखा था।

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी द्वारा लगातार घर में साथ रहने का दबाव बनाने से वह परेशान हो गया था और उसने हत्या की योजना बनाई।

13 मार्च 2026 को आरोपी अपनी पत्नी को बाइक से बैढ़न से परसौना, गदसा और पिपराझापी होते हुए पिडरवाह जंगल ले गया, जहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मौके पर ही कुछ सामान छोड़ दिया और मृतिका का मोबाइल काचन डैम की नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने परिजनों को गुमराह करने के लिए महिला के कहीं चले जाने की झूठी कहानी भी बनाई।

पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर घटनास्थल से नमकीन का पैकेट, दुपट्टा और पानी की बोतल जब्त की है। साथ ही आरोपी के घर से मृतिका का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी को 21 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पिडरवाह जंगल हत्याकांड का विवरण 

मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि दिनांक 17.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिडरवाह चितरवई जंगल में 06-07 दिन पुराना उम्र करीबन 30 वर्ष की औधे मुह सिर पर महरूम रंग का दुपट्टा से ढकी हुई अज्ञात महिला का शव पडा है। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर बरगवां पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही कर शव के पास पडे झोले में कपडे व एक मोबाईल का खाली डिब्बा एवं जिला अस्पताल बैढन की ओपीडी पर्ची जिसपर मृतिका नाम अंकित होना पाया गया। जिस आधार पर मृतिका के परिजनों को सूचना दिया जाकर मृतिका की शिनाख्त कराई गई।

मृतिका के शव का पीएम जिला अस्पताल बैढन भेजा गया, शव डिस्कम्पोज हो जाने के कारण पी.एम. कराने हेतु एसजीएमएच रीवा रेफर किया गया। थाना बरगवां में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। घटना स्थल पर मिले मृतिका के शव का निरीक्षण किया गया पाया गया कि मृतिका के शव को दुपट्टा से ढका गया था एवं घटना स्थल के आस पास बरामद सबूतों के आधार पर व मृतिका के परिजनों के कथन के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का पति आरोपी जहरूद्दीन निवासी चिनगी टोला करीब 02 पूर्व दूसरी पत्नी घर ले आया था जिसके कारण मृतिका व आरोपी पति के बीच आये दिन मारपीट झगडा किया जाता रहा है एवं मृतिका को घर से निकाल कर माजन मोड बैढन में किराये के कमरे में रखा गया था।

प्राप्त जानकारी के आधार पर बैढन शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा, शव निरीक्षण, घटना स्थल पर प्राप्त साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य, परिजनों व चश्मदीद साक्षी के कथनों के आधार पर आरोपी जहरूद्दीन के विरूद्ध अपराध क. 146/26 धारा 103(1), 238 (a) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा श्री गौरव सिंह राजपूत व पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हेमंत सिंह के आदेशानुसार सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री व अति. पु.अ. श्री सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में आरोपी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही व तत्काल गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय के हमराह पुलिस टीम गठित की गई।

एसडीओपी सिंगरौली श्री गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में मो. समीर थाना प्रभारी बगरवां द्वारा अपराध की विवेचना की गई विवेचना के दौरान आरोपी की पता साजी की जाकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने करीब 02 वर्ष पहले दूसरा विवाह किया है, विवाह के प्श्चात पहली पत्नी मृतिका के द्वारा आये दिन झगडा विवाद किया जाने लगा था जिससे परेशान होकर वह पहली पत्नी को माजन मोड बैढन में किराये के मकान लेकर रखा हुआ था किन्तु मृतिका पिछले कई दिनों से पति के साथ उसके घर में रहने का दबाव बना रही थी।

जिससे वह परेशान होकर मृतिका की हत्या करने की योजना बनाई और दिनांक 13.03.2026 को मृतिका को बैढन से अपनी मोटर सायकल से परसौना, गदसा, पिपराझापी होते हुए चतरवई पिडरवाह जंगल में ले जाकर गला दबा कर हत्या कर दिया एवं उसका सामान मौके पर ही छोड कर मृतिका का मोबाईल लाकर काचन डैम गदसा नहर में फेक दिया। एवं मृतिका के परिजनों के पूछे जाने पर मृतिका को बिना बताये कही चले जाने की बात बताई।

ये भी पढ़े-

MP News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही यात्री बस पर कार्रवाई

Singrauli News: स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 1736 मरीजों का ओपीडी में हुआ पंजीयन, जांच के उपरांत 216 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर

Leave a Comment