Singrauli Chitrangi News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है, आपको बता दें कि सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोदा में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है…
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने पहले बुजुर्ग को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और फिर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह बुजुर्ग के साथ मारपीट करना बेहद शर्मनाक है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: शादी के 1 महीने बाद युवक की रहस्यमयी मौत, सिंगरौली में बाइक के नीचे मिला शव