Singrauli Ganiyari News: गनियारी के सरकारी भूमि में तीसरे दिन एक मकान पर चला बुलडोजर

Singrauli Ganiyari News: सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित पीजी महाविद्यालय के लिए आरक्षित की गई भूमि में कब्जेधारियों पर आज तीसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही है। आज दिन बुधवार को हल्का पटवारी  उमेश नामदेव के मौजूदगी में एक मकान पर बुलडोजर चलाया गया।
दरअसल गनियारी के शासकीय भूमि में पीजी महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है। जहां करीब तीन दर्जन लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिया। हालांकि इन मकानों में बिजली भी पहुंच गई और अमृत जल योजना के तहत पानी भी पहुंचाने की योजना था। लेकिन संभागायुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमला अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई कर रहा है। आज तीसरे दिन बुधवार को भी एक  मकान पर बुलडोजर चला है। 16 और कब्जेधारियों को मकान खाली कराने के निर्देश दिये गये हैं।

Leave a Comment