Singrauli Gas Cylinder News: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान सिंगरौली जिले के जिला कलेक्टर जिला गौरव बैनल ने जिलाधिकारियों को यह सख्त आदेश दिया है कि आपूर्ति अधिकारी घरेलू तथा कामर्शियल गैस सिलेन्डरो के वितरण पर कड़ी निगरानी बनाये रखे ताकि कही भी गैस की कालाबाजारी न होने पाये।
गैस सिलेंडरों के आपूर्ति एवं निगरानी रखें
बैठक में कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में घरेलू तथा कामर्शियल गैस सिलेन्डर की आपूर्ति एवं वितरण पर लगातार निगरानी बनाये रखे। गैस कम्पनियों गोदामो का औचक निरीक्षण करते रहे। अगर कही से भी इनके कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो संबंधितो के विरूद्ध कठोर कार्रवाही करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गैस एजेंसियो के गोदामो में उपलब्ध सिलेन्डर तथा उनके द्वारा वितरण किए जाने के संबंध में प्रति दिवस की जानकारी से अवगत करायें।