हुरियारों के रंग में रंगा Singrauli, परंपरागत तरीके से मनाया गया होली का त्यौहार, लोगो में दिखा जश्न का माहौल

Singrauli Holi News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इस वर्ष होली का त्यौहार पूरे उल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़कों और मोहल्लों में निकल पड़ीं और एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कई स्थानों पर डीजे और ढोल की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। होली के पारंपरिक गीतों और फाग के सुरों से पूरा माहौल रंगीन हो गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इस रंगोत्सव में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

शहर के प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में सुबह से ही रंगों की बौछार देखने को मिली। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए मोहल्लों में घूमती रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी पारंपरिक तरीके से फाग गीत गाकर और ढोलक की थाप पर लोग होली का आनंद लेते नजर आए।

Singrauli News: बैढ़न कोतवाली परिसर में देर रात हंगामा, शराबी युवक ने पुलिस से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी होली के रंग में रंगे दिखाई दिए। विधायक रामनिवास शाह ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं। वहीं कलेक्टर गौरव बैनर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों के साथ मिलकर रंगोत्सव में भाग लिया। एवं त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में बाइक टकराने के बाद खूनी झड़प, दो युवकों ने तीन लोगों पर किया चाकू से हमला

Leave a Comment