Singrauli Jayant News: जयंत स्थित फील्ड वर्कशॉप से अवैध रूप से जला हुआ तेल (बर्न्ट ऑयल) बेचने के प्रयास को विंध्यनगर पुलिस ने विफल कर कार्रवाई करते हुए 16 ड्रम में भरा तेल और ट्रक जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 11 लाख 28 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार फरियादी राम सिंह पटेल निवासी जबलपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मार्च की रात करीब 2 बजे वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 2268 का चालक अनिल कुमार वैश्य 16 ड्रम में भरा जला हुआ तेल वेस वर्कशॉप ले जाने के बजाय अन्यत्र ले जाकर बेच दिया।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीएमपीडीआई के पास से ट्रक सहित पूरा माल बरामद कर चौकी जयंत में सुरक्षित खड़ा किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
ये भी पढ़े-