Singrauli Municipal Corporation News: नगर पालिक निगम सिंगरौली ने शासकीय दुकानों का किराया लंबे समय से बकाया रखने वाले 51 दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन द्वारा जारी अंतिम नोटिस में सभी बकायादारों को सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर संबंधित दुकानों का आवंटन निरस्त कर उन्हें सील करने तथा पुनः नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने और शासकीय संपत्तियों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद किराया जमा नहीं किए जाने के कारण निगम को सख्ती बरतनी पड़ रही है।
आईडीएसएमटी वैढन क्षेत्र में 24 दुकानदारों पर किराया बकाया है। इनमें राजेश शुक्ला – ₹2,05,321, निर्मला मिश्रा – ₹1,70,178, बेला शाह – ₹1,68,575, संजीव द्विवेदी – ₹1,67,995, ऋचा अग्निहोत्री – ₹1,60,375, सुनील पाण्डेय – ₹1,50,275, जाहिदा परवीन – ₹1,41,475, नीति साहू – ₹1,26,120, गुलाम मुसरलीन – ₹1,25,219, जीतनी देवी – ₹1,19,820, दिलीप कुमार गुप्ता (दुकान क्रमांक 13) – ₹1,11,434, दुकान क्रमांक 129 – ₹1,10,234, सुरेंद्र कुमार शाह – ₹1,08,520, सुनील कुमार गुप्ता – ₹1,07,434, सुरेंद्र शाह – ₹90,680, प्रेमसागर शर्मा – ₹87,366, आलोक गुप्ता – ₹85,528, विनोद कुमार शाह – ₹75,880, महिपाल सिंह – ₹72,244, मधुरिमा यादव – ₹67,514, राकेश कुमार सोनी – ₹54,400, रमाकांत पाण्डेय – ₹53,643, राजेन्द्र कुमार सोनी, दुकान क्रमांक 148 – ₹52,000 तथा दुकान क्रमांक 149 – ₹52,000 शामिल हैं।
स्टेडियम शॉप वैढन क्षेत्र में 14 दुकानदारों पर किराया बकाया है। इनमें पदमधरपति तिवारी – ₹3,49,012, राजकुमार पनिका – ₹2,86,186, रमेश धरमपाल विश्वकर्मा – ₹1,56,915, शैलेश कुमार मिश्रा – ₹1,53,700, दिनेश कुमार वर्मा – ₹1,30,807, दिनेश कुमार सिंह (दुकान क्रमांक 127) – ₹1,01,324, दुकान क्रमांक 163 – ₹73,260, सुमनबाला सिंह – ₹1,00,226, विपिन सिंह – ₹85,602, उत्सव कुमार द्विवेदी – ₹67,713, अजय सिंह – ₹67,346, सुदी कोल – ₹63,126, मनबहोर कोल – ₹63,126, रामहरी सकेत – ₹55,934 तथा अनिरुद्ध प्रसाद सिंह – ₹52,962 शामिल हैं।
महाराणा कॉम्प्लेक्स एवं कार्यालय परिसर माजन क्षेत्र में 11 दुकानदारों पर किराया बकाया है। इनमें यूनियन बैंक संजय नगर शाखा (दुकान/कार्यालय) – ₹7,56,418, बन्दकेश सिंह – ₹2,16,546, विजय कुमार सिंह – ₹1,42,509, राजेन्द्र कुमार गुप्ता – ₹95,448, तरुण कुमार भद्रा – ₹64,313, नारायण सोनी – ₹62,922, मोलिना भद्रा – ₹61,195, अक्षय कुमार वैश्य – ₹60,482, निर्मला देवी – ₹58,571 तथा रामलाल – ₹56,788 शामिल हैं। इसके अलावा सुलभ कॉम्प्लेक्स में दो दुकानदारों—पृथ्वीराज सिंह – ₹71,779 और गजेन्द्र सिंह – ₹50,013—ने भी अपने दुकानों का किराया जमा नहीं किया है।
डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस ने स्पष्ट किया कि सभी बकायादारों को सात दिवस का अंतिम अवसर दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो दुकानों का आवंटन निरस्त कर उन्हें सील कर दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई के तहत पुनः नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़े-