Singrauli News : वाहन चेकिंग के दौरान विरोध करने पर होगी FIR- गिरफ्तारी

Singrauli News : जिले में अवैध परिवहन, ट्रांसपोर्ट टैक्स चोरी और ओवरलोडिंग के खिलाफ चल रहे प्रवर्तन अभियानों के बीच परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हाईवे या किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान विरोध, हंगामा, हमला या शासकीय कार्य में बाधा डालने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सीधे FIR दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभाग का मानना है कि कानून के पालन में सहयोग से ही अवैध परिवहन नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और शासन को वैधानिक रूप से राजस्व की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकती है। इसी उद्देश्य से अब “समझाइश” की नीति समाप्त कर “सीधी और वैधानिक कार्रवाई” को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह निर्णय सिंगरौली जिले में फ्लाइंग स्क्वाड के विरुद्ध सामने आई लगातार विरोध, दबाव और अव्यवस्था की घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटनाओं को अब कानून-व्यवस्था के लिए प्रत्यक्ष चुनौती माना जाएगा।

जाँच में क्या आया सामने

खोजी पड़ताल में सामने आया है कि जिले के कई प्रमुख मार्गों पर—

  • बिना ट्रांसपोर्ट टैक्स चुकाए वाहन संचालित हो रहे हैं,
  • ओवरलोड और ओवरस्पीड मालवाहक बेखौफ दौड़ रहे हैं,
  • बिना परमिट और बिना फिटनेस वाहनों का संचालन जारी है,
  • कोयला, राखड़ और खनिज परिवहन में नियमों की खुली अवहेलना हो रही है।
  • प्रवर्तन के दौरान कई मौकों पर वीडियो बनाकर दबाव बनाने, मार्ग अवरुद्ध करने, परिवहन कर्मियों से अभद्रता व हाथापाई, और जानबूझकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने जैसी गंभीर घटनाएँ भी सामने आई हैं।

अब सिंगरौली में क्या बदलेगा

  • परिवहन विभाग ने सिंगरौली सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं—
  • फ्लाइंग स्क्वाड या चेक-पॉइंट का विरोध → तत्काल FIR
  • शासकीय कार्य में बाधा → BNS/IPC की धाराओं में गिरफ्तारी
  • बिना टैक्स, बिना परमिट, बिना फिटनेस वाहन → सीधी जप्ती और कठोर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, चेकिंग अभियानों के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते रोका जा सके।

 क्या टैक्स चोरी का केंद्र बनता जा रहा है सिंगरौली?

जाँच के संकेत बताते हैं कि जिले में ट्रांसपोर्ट टैक्स चोरी का एक संगठित पैटर्न उभर रहा है। इसके चलते—

  • शासन को लाखों–करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति,
  • नियमों का पालन करने वाले वाहन संचालकों को अनुचित प्रतिस्पर्धा,
  • जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं। विभाग इस नेटवर्क की परत-दर-परत जाँच की तैयारी में है।

 संसाधन सीमित, संकल्प मज़बूत

मानव संसाधनों की सीमित उपलब्धता के बावजूद—

  • विशेष फ्लाइंग स्क्वाड सक्रिय किए गए हैं,
  • संवेदनशील मार्गों पर अचानक और सघन चेकिंग बढ़ाई गई है,
  • आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जा रहा है।
  • अधिकारियों का साफ कहना है कि अब किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा पर स्पष्ट फोकस

विभाग ने दोहराया है कि उद्देश्य केवल चालान या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि—

  • सड़क दुर्घटनाओं में कमी,
  • अवैध व ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण,
  • वैधानिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करना,
  • है। इसी क्रम में वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट-फिटनेस, टैक्स संग्रह और प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

स्पष्ट और अंतिम संदेश

परिवहन विभाग ने वाहन संचालकों और आम नागरिकों को दो टूक संदेश दिया है—

  •  कानून का पालन करें, विरोध नहीं
  • परिवहन चेकिंग रोकना दंडनीय अपराध है
  • हमला या बाधा = FIR + गिरफ्तारी

“सिंगरौली की सड़कों पर अब कानून चलेगा, दबंगई नहीं।”

Singrauli News : कोहरे के चलते कनई बायपास में दो कोल वाहनों में हुई टक्कर

 

Leave a Comment