Singrauli News:30 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बकरी, ग्रामीणों ने चंदा कर जेसीबी से बचाई जान

Singrauli News: सिंगरौली जिले के देवसर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुर्सा के टोला भाट में एक अनोखा और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया। यहां महेश कोरी की बकरी खेत में बने पुराने और खुले बोरवेल में गिर गई। करीब 30 फीट गहरे इस गड्ढे में फंसी बकरी को निकालने के लिए पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Singrauli News
Singrauli News

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बकरी की जान बचाने के लिए तुरंत प्रयास शुरू किए गए, लेकिन बोरवेल की गहराई और संकीर्णता के कारण सीधा रेस्क्यू करना संभव नहीं था। ऐसे में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग का रास्ता अपनाया और चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन मंगवाई।

इसके बाद बोरवेल के समानांतर करीब 30 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, ताकि सुरक्षित तरीके से बकरी तक पहुंचा जा सके। कई घंटों की कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद आखिरकार बकरी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बकरी के बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और खुशियां जाहिर कीं।

ये भी पढ़े-

MP News: साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज से शहर में दहशत, बेलगाम बाइकर्स पर नहीं हो रही कार्रवाई

MP News: ड्रोन की मदद से रेत माफियाओं को ढूंढकर वार कर रहा प्रशासन, 7 वाहन जब्त

Leave a Comment