Singrauli News : नगरीय क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु निगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वार्ड क्रमांक 43 लगाई गई डेकोरेटिव लाइट लोकापर्ण विगत दिवस सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल के मुख्य अतिथि एवं नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विशिष्ट अतिथि में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य खुर्शीद आलम ने की।
इस अवसर विधायक शाह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र के सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हम हमेशा संकल्पित है। उन्होने कहा कि नगर विकास में कही कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम समस्त वार्डो में मूल भूत आवश्यकताओं को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराये जा रहे है। उन्होने कहा कि आज वार्ड वासियोंको डेकोरेटिव लाइट की सौगात मिली आवश्यकता अनुसार वार्ड के विकास कार्यो को और गति दी जायगी।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र का चहुमुखी विकास हम सब की जबावदेही है। नगर निगम के सभी वार्डो में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जा रहे उन्होने कहा कि अब इन लाइट्स के लगने से पूरा क्षेत्र जगमगाएगा और स्थानीय लोगों को अब रात्रि के समय अंधेरे और असुरक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी । अब प्रकाश की सुंदर व्यवस्था होने से सभी का आवागमन सुगम होगा । इस अवसर पर मेयर इंन काउसिल के सदस्य शत्रुघ्न लाल लाल शाह, श्यामला देवी, अंजना शाह, पार्षद आशीष बैस सहित भारी सख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
UGC Bill 2026 Rules: BP सिंह के राह पर मोदी सरकार, UGC पर पुरे देश में बवाल