Singrauli News: वाहन को ओवरटेक करने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर एक युवक को जान से मारने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रविवार की रात जयंत स्थित व्हीव्हीसी स्कॉर्पियो कार से जिस युवक को कुचलकर मारने का प्रयास किया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रात में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले एनसीएल के नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवाया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। वाराणसी में एक निजी अस्पताल में घायल युवक गौरव का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अस्पताल में भर्ती घटना में गंभीर रूप से घायल युवक।
कार्यालय के पास गौरव सिंह चंदेल, विवेक अग्रहरि, नीतीश अग्रहरि व अन्य लोग पार्टी करके जा रहे थे, उसी समय स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए लवकुश चौबे, अखंड प्रताप सिंह, अभिष सिन्हा आदि के वाहन को ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गौरव सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिले इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में में भर्ती करवाया गया है।
जयंत कॉलोनी में निर्मित रहा दहशत का माहौल
जयंत कॉलोनी के लोग जब अपने घरों में गहरी नींद में थे, उसी समय वाहन से कुचलने की चीख-पुकार सुनकर लोग नींद से जागे। स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कॉलोनी में जमकर बवाल मचाया, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया जा रहा है कि जयंत कॉलोनी में एक घंटे तक आवारा तत्वों का उत्पात जारी रहा, जिससे कॉलोनी के लोग दहशतजदा हैं। वाहन चढ़ाने के बाद तत्वों का मन नहीं भरा तो घायल व उसके साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए।
शराब के नशे में थे आरोपी
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार लवकुश चौबे पिता राजेंद्र प्रसाद चौबे (24) निवासी सिंगाही माड़ा हाल पता बिलौंजी, अखंड प्रताप सिंह पिता राजेंद्र सिंह चौहान (21) निवासी नवानगर सब्जी मंडी, अभिष सिन्हा पिता पंकज कुमार श्रीवास्तव (30) निवासी एनबी 61 अमलोरी कॉलोनी, सिंह (24) निवासी भरुहा शराब के नशे में थे। आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़े-
Singrauli News : देवसर की कारी खदान बनी रेत माफियाओं का गढ़, भारी मात्रा में हो रहा रेत की चोरी
Singrauli News: प्राइवेट एंबुलेंस, ई-रिक्शा व ऑटो की पार्किंग बन गया जिला अस्पताल का परिसर