Singrauli News: गरीबों के राशन में गोलमाल करने वाले पीडीएस विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज

Singrauli News: गरीबों को दिए जाने वाले निःशुल्क राशन में हेरफेर करने के मामले में एक राशन विक्रेता के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि सेवा सहकारी समिति खुटार द्वारा संचालित बनौली शासकीय राशन दुकान के विक्रेता की शिकायतें हितग्राहियों द्वारा जिला प्रशासन से की गई थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा कनिष्ठ आपूर्ति अधकारी को जांच के निर्देश दिए गए थे। दुकान की जांच के दौरान पाया गया कि राशन विक्रेता कृष्ण मुरारी पांडेय पीओएस मशीन में हितग्राहियों से अंगूठा लगवा लेता था, लेकिन उनको राशन नहीं देता था।

35 क्विंटल गेहूं और 16 क्विंटल चावल में पकड़ी गई हेरफेर

गत दिनों जांच टीम द्वारा समिति प्रबंधक, सरपंच और ग्रामीणों की उपस्थिति में राशन दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान 35 क्विंटल गेहूं और 16 क्विंटल चावल स्टॉक में कम पाया गया। वहीं दुकान में कई तरह की अनियमितताएं मिलीं, जिसकी विधिवत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विक्रेता कृष्ण मुरारी को कार्य से पृथक कर दिया गया था और उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। कोतवाली थाना पुलिस विक्रेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Singrauli News: ओवरटेक विवाद पर स्कॉर्पियो सवारों ने युवक पर किया हमला, जयंत पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Singrauli News: प्राइवेट एंबुलेंस, ई-रिक्शा व ऑटो की पार्किंग बन गया जिला अस्पताल का परिसर

Leave a Comment