Singrauli News: मासिक धर्म, एक ऐसा विषय जिससे अक्सर बचा जाता था या जिसे नीचा समझा जाता था, अब समानता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए संघर्ष करने के कारणों में से एक बन गया है। मासिक धर्म स्वच्छता और जागरूकता कभी भी दीर्घकालिक मुद्दे नहीं रहे हैं। इसका कारण यह है कि आज के बदलते युग में भी कई महिलाओं और लड़कियों को अभी भी सैनिटरी पैड के उपयोग, निपटान और स्वच्छता बनाए रखने के तरीकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
देश में कई महिला संगठन अब नारी स्वच्छता स्वास्थ्य से जुड़ी पूर्वधारणाओं को तोड़ने के लिए अभूतपूर्व कदम भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी कड़ी के चैन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्राकृतिक स्पर्श केयर संस्था ने महिलाओं के स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जयंत शंकर मार्केट शिव मंदिर में परिसर में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लेकर सैनिटरी पैड का उपयोग महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक
सशक्तिकरण आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
महिला जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी नेत्री श्रीमती देवंती गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष जयंत ने बैठक में आई क्षेत्र की सभी महिलाओं को पैड के उपयोग से स्वास्थ्य जीवन जीने का मंत्र सिखाया। वही संस्था की टीम लीडर श्वेता झा,कविता कुशवाहा ,नयनतारा कुशवाहा, अंजलि अग्रहरी (mp),चंचल सोनी ,देवकी जायसवाल, अंजलि अग्रहरी (up),मोहिनी अग्रहरि, प्रदीप कुमारी ,शीला अग्रहरि, कविता सिंह ,सुनीत शाह, सरोज शाह, आस्था जायसवाल, विमल भारती, देवंती देवी, रानी गुप्ता, संजीव कुमारी (पिंकी) ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए साड़ी, बर्तन सेट, कप सेट, कॉपी, टॉफी जैसे कई उपहार बांटे।
बीजेपी नेत्री श्रीमती देवंती गुप्ता मण्डल उपाध्यक्ष जयंत।