Singrauli News : जिले के दूरांचल क्षेत्र चितरंगी, बगदरा, सरई, माड़ा, देवसर आदि क्षेत्रों के लोगों को अब अपनी छोटी-बड़ी शिकायतें लेकर जिला मुख्यालय में नहीं आना पड़ेगा। आवेदकों की शिकायतें सुनने के लिए अब अनुविभागीय स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित किए जाने के निर्देश कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा जारी किए गए हैं। यानी अब प्रत्येक मंगलवार को चितरंगी एसडीएम कार्यालय, देवसर के मंगल भवन जनपद कार्यालय और माड़ा में एसडीएम कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जहां पर आवेदक जाकर अपनी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को दे सकते हैं। नई व्यवस्था लागू होने से अब आवेदकों को अपना किराया-भाड़ा लगाकर आवेदन करने के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा।
समय पर करना है निराकरण
जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई में जो आवेदक आवेदन लेकर आए, उन आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और तय समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करें ताकि आवेदक को भटकना न पड़े। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कभी तीन सौ तो कभी चार सौ आवेदक शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। ज्यादातर आवेदक गांव-देहात के रहते हैं और इनकी शिकायतें छोटी-छोटी रहती हैं।
जिला मुख्यालय में लोड होगा कम
अनुभाग स्तर पर जन सुनवाई आयोजित होने से जिला मुख्यालय का लोड कम होगा। जिला मुख्यालय के अधिकारी अब आवेदकों की शिकायतों को सुनने के लिए अधिक समय दे सकेंगे। अनुभाग और जिला स्तर पर आयोजित जन सुनवाई में आने वाले आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल में दर्ज शिकायतों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएंगी।
UGC Bill 2026 Rules: BP सिंह के राह पर मोदी सरकार, UGC पर पुरे देश में बवाल