Singrauli News: खलिहान में आग लगने से किसान की फसल, घर और बाइक जलकर हुई खाक

Singrauli News: सिंगरौली जिले के बरगवां क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक आदिवासी किसान की सालभर की मेहनत कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। मामला बरगवां इलाके के चिनगी टोला गांव का है, जहां किसान दोषी प्रसाद बैगा के खलिहान में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि खलिहान में रखी फसल में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान और उसके परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। खलिहान में रखी गेहूं और अन्य अनाज की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

आग की लपटें यहीं नहीं रुकीं, बल्कि पास में बने कच्चे घर और खड़ी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से घर का सामान भी जल गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण वे आग पर काबू नहीं पा सके। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद fire department की टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ गया। यदि समय रहते दमकल पहुंच जाती, तो शायद कुछ हद तक फसल और संपत्ति को बचाया जा सकता था।

इस घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और आग लगने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, क्षेत्र में दमकल व्यवस्था को मजबूत करने की भी जरूरत बताई जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

ये भी पढ़े-

गर्मी में राहत की शाम, Buddha Temple और Mada Eco Park बने बच्चो के पसंदीदा ठिकाने

Singrauli Waidhan Bus Stand: चौपाटी परिसर में चार्जिंग के दौरान आग लगने से इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर हुई खाख

Leave a Comment