Singrauli News : सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण ने नपानि के साथ-साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज शुक्रवार को नपानि दफ्तर के समीप धरना देते हुये घेराव कर महामहिम राज्यपाल के नाम 16 सूत्रीय मांग पत्रों का ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से नगर निगम में निर्माण कार्य में अनियमितता समेत सीवरेज लाइन के चलते आये दिन हो रही दुर्घटनाओं समेत अन्य नगरीय क्षेत्र के समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष ग्रामीण सरस्वती सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, संध्या सिंह, रूपेश चन्द्र पाण्डेय, प्रेमप्रकाश सिसोदिया, रेनू शाह, देवेन्द्र पाठक, सूर्या दुबे समेत तमाम कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन को संबोधित कर प्रदेश एवं जिला सरकार को आड़े हाथों लेते हुये ननि माहपौर के खिलाफ जमकर हमला बोला।
वहीं कांग्रेसियों ने सबसे ज्यादा महापौर रानी अग्रवाल को निशाने पर लिया। आरोप लगाया कि नगर निगम में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी हो रही हैं। वहीं कांग्रेेसियों ने किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कहा कि अभी तक गेहूॅ उपार्जन में बिलम्ब हो रहा है।
इसे तत्काल शुरू किया जाए। बैंक ऋण अदायगी की तिथि आगे बढ़ाई जाए। इसके अलावा अन्य मांगे शामिल है। कार्यक्र का संचालन सुरेश दुबे ने किया। धरना प्रदर्शन में ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, रामशिरोमणि शाहवाल, अशोक सिंह पैगाम, जिला संगठन महामंत्री संकठा सिंह चौहान बबलू, शेखर सिंह, मनोज शाह, मनोज दुबे, मो. शाहिद खान, रामसकल, राजेश सिंह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-