Singrauli News : बूढ़ी माई मंदिर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान और गैस सिलेंडर-चूल्हा बरामद

Singrauli News :  मोरवा थाना क्षेत्र के पंजरेह स्थित बूढ़ी माई मंदिर में तीन दिन पहले हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने पर पुलिस ने आकाश पनिका पिता सनी पनिका (20) निवासी जहूडांड़ को गिरफ्तार कर उसके पास से देवी माता की चांदी की चरण पादुका और थाल को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंदिर में चोरी की रिपोर्ट लिखने के बाद संदेहियों की तलाश की जा रही थी, तभी पता चला कि घटना दिनांक को आकाश मंदिर के आसपास देखा गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना कबूल किया। मंदिर से चोरी किया गया सामान भी आरोपी के पास से जब्त किया गया है।

गैस सिलेंडर और चूल्हा जब्त

मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पुलिस जब तलाश कर रही थी, तभी एक और चोरी का आरोपी पुलिस को मिला। आरोपी विकास बाल्मीक से जब पूछताछ की गई तो पता चला आरोपी द्वारा कुछ समय पहले मोरवा आजाद चौक निवासी साहिल कपूर के घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिक्सर, स्टील की थाली सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चुराया था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई में एसडीओपी गौरव पांडेय, थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी, प्रवीण मरावी, सुनील दुबे, उमेश अग्निहोत्री, संतोष सिंह, संजीत सिंह, श्यामसुंदर वैश्य, त्रिभुवन मिश्रा, अर्जुन सिंह शामिल थे।

Singrauli News : बंधौरा में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत

Leave a Comment