20 साल के युवक के साथ दरिंदगी
सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि पीड़ित युवक रोज की तरह रात में अपने घर पर खाना खाने के बाद अपनी दुकान पर सोने गया था। देर रात किसी समय अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और युवक को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सबसे पहले इस युवक के साथ मारपीट की फिर युवक के हाथ-पैर तोड़े और युवक के माथे पर भी वार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से युवक को इलाज के लिए सिंगरौली जिला अस्पताल भेजा. यहां गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी है. इधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bihar Crime News: होली पर ससुराल जाने से इनकार करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद किया सरेंडर
मोरवा एसडीओपी गौरव पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि “इस घटना की सूचना मिलने पर मैं और थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे. यह युवक हर रोज की तरह शुक्रवार की रात में भी खाना खाकर दुकान पर सोने गया था. सुबह लोगों ने देखा तब इस घटना की सूचना मिली.
गंभीर हालत में युवक का इलाज जारी है. इस घटना में हर एंगल से जांच की जा रही है. यह घटना बेहद गंभीर है और पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. परिजन से जानकारी ली जा रही है कि उनकी क्या किसी से रंजिश चल रही थी.”
ये भी पढ़े-
Singrauli News: एनसीएल निगाही कॉलोनी में फंदे पर लटका मिला महिला का शव