Singrauli News : नौगई चमेली मोड़ पर 10 साल के बच्चे के सिर पर चढ़ा तेल टैंकर,मौके पर हुई मौत

Singrauli News : सिंगरौली जिले सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा है,जिले अलग-अलग क्षेत्र में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है,वही शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के नौगई चमेली मोड़ पर करीब 4 बजे एक 10 वर्षीय बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक तेल टैंकर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टैंकर बच्चे के सिर पर चढ़ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तेल टैंकर ने बच्चें को कुचला

मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार तेल टैंकर MP 66 H1489 बच्चे को कुचल दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि बच्चा मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अपने लाड़ले की लाश देखकर मां-बाप और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

परिजनों ने किया चक्काजाम

हादसे के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने नौगई चमेली मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment