Singrauli News: राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Singrauli News: जिले के वन परिक्षेत्र कर्थुआ में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मोर का शव और शिकार में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी दिव्यांशु सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोर का शव, तीर-कमान बनाने के बरतन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में हिन्छलाल केवट, रज्जू केवट और सुरेन्द्र उर्फ लाला केवट शामिल हैं। तीनों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वन परिक्षेत्र कर्थुआ में दस दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सांभर का शिकार करने वालों के खिलाफ भी वन विभाग ने कार्रवाई की थी। वन विभाग ने आमजन से वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़े-

Singrauli: प्रेमिका ने परिवार के साथ मिलकर प्रेमी को करंट देकर पीटा, कुल्हाड़ी से काटा पैर फिर मृत समझकर खेत में फेंक दिया

Leave a Comment