Singrauli News: वार्ड 41 गनियारी में विकास कार्य ठप: अधूरे कॉलम के सहारे खड़ा हॉल, ठेकेदार गायब

Singrauli News: नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित चौरा टोला डीह बाबा मंदिर परिसर में हॉल निर्माण एवं मंदिर का जीर्णोद्धार के लिए करीब 16 लाख रूपये से अधिक की रकम मंजूर है। परंतु ठेकेदार ने हॉल निर्माण का आधा अधूरा कॉलम खड़ा कर गायब है।
दरअसल नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के चौरा टोला स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं हॉल निर्माण के लिए स्थानीय जनों के मांग के अनुसार पार्षद गौरी अर्जुन गुप्ता ने नपानि से करीब 16 लाख रूपये की रकम मंजूर कराया है। हालांकि इसमें हाईमास्क लाईट शामिल होने की चर्चा भी है। बताया जाता है कि करबी डेढ़ महीने पूर्व मंदिर परिसर में हॉल निर्माण के लिए गड्ढा खोदवाकर आधा अधूरा कॉलम खड़ा कराया है।
परंतु निर्माण कार्य के शुरूआती दौर में ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा और इसी दौरान ठेकेदार आधा अधूरा कार्य छोड़कर डेढ़ महीने से गायब है। इस संबंध में पार्षद गौरी अर्जुन गुप्ता से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि हॉल निर्माण एवं मंदिर परिसर के चबुतरे में टाईस लगाने के लिए राशि मंजूर है। साथ ही यहां पर हाईमास्क लाईट लगाने की मंजूरी नपानि से मिली है। हैंडपंप का उत्खनन करा दिया गया है।
संविदाकार संभवत: अपने निजी वैवाहिक कार्यो में व्यस्त होने की जानकारी मिली रही है। इस संबंध में निगमायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री सिविल को अवगत कराया गया है। संभवत: दो-चार दिन के अंदर ठेकेदार कार्य शुरू कर देगा। उन्होंने माना है कि कॉलम का निर्माण किया गया है, उसकी गुणवत्ता ठीक नही है, इसीलिए कार्य को रोक दिया गया है। निर्माण कार्य के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नही किया जाएगा। वार्ड वासियों ने इस ओर निगमायुक्त एवं कार्यपालन यंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Comment