Singrauli News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सिंगरौली के शिक्षकों ने भरी हुंकार

Singrauli News: वैढन के मल्हार पार्क में राज्य शिक्षक संघ, जिला इकाई सिंगरौली की एक विशाल बैठक संपन्न हुई। जिसमें TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता का जमकर विरोध हुआ।

प्रांताध्यक्ष के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष सुमार प्रसाद खैरवार की अध्यक्षता में जुटे सैकड़ों शिक्षकों ने साफ कह दिया है कि 25-30 सालों से शिक्षा देने वाले गुरुजनों को अब अपनी योग्यता साबित करने के लिए परीक्षा देने पर मजबूर करना सरासर अन्याय है।

प्रमुख सवाल जो आज मल्हार पार्क से गूंजे:-

  • जो शिक्षक 1998 से पढ़ा रहे हैं, क्या उनकी दशकों की सेवा का कोई मोल नहीं?
  • 50 वर्ष की आयु में क्या शिक्षकों को फिर से छात्र बनाकर परीक्षा हॉल में बिठाना उचित है?
  • शासन और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से शिक्षकों के भविष्य पर जो तलवार लटकी है, उसका जिम्मेदार कौन?

शिक्षकों की मांग: प्रदेश सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे और शिक्षकों के सम्मान की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करे। अगर न्याय नहीं मिला, तो यह चिंगारी पूरे प्रदेश में आंदोलन की आग बनेगी।

ये भी पढ़े-

कोयले से आगे बढ़ता Singrauli, बदलती तस्वीर और नई संभावनाएं

Leave a Comment