Singrauli News: सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के पावर प्लांट में दो दिन पूर्व परियोजना के श्रमिको के द्वारा किये गये उत्पाद, वाहन एवं दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले अज्ञात दो सैकड़ा से अधिक आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वीडियों एवं सीसीटीव्ही के आधार पर पहचान कराई जा रही है।
दरअसल पिछले दिन शनिवार को बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के पावर प्लांट में एक अफवाह के चलते परियोजना के श्रमिको ने तोड़फोड़, आगजनी, सुरक्षा कर्मियों से मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया।
जबकि श्रमिक ललनराम चन्द्रवंशी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। आगजनी एवं उत्पाद के घटना के बाद पुलिस बल आज तीसरे दिन भी तैनात है और सूत्रों के मुताबिक बंधौरा चौकी में दो सैकड़ा से अधिक अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध की शिनाख्त की जा रही है।