Singrauli News: जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित पीजी महाविद्यालय के लिए आरक्षित की गई भूमि में कब्जेधारियों पर आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही है। आज दिन मंगलवार को हल्का पटवारी उमेश नामदेव एवं आरआई के मौजूदगी में दो मकानों पर बुलडोजर चलाया गया।
दरअसल गनियारी के शासकीय भूमि में पीजी महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित है। जहां करीब तीन दर्जन लोगों ने अवैध रूप से मकान बना लिया। हालांकि इन मकानों में बिजली भी पहुंच गई और अमृत जल योजना के तहत पानी भी पहुंचाने की योजना था। लेकिन संभागायुक्त एवं कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अमला अतिक्रमण कारियों पर कार्रवाई कर रहा है। आज दूसरे दिन दो मकानों पर बुलडोजर चला है। 17 और कब्जेधारियों को मकान खाली कराने के निर्देश दिये गये हैं।