Singrauli News: सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के भकुआर गांव से सामने आया मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने थाने में पदस्थ कुणाल सिंह पर ₹1000 रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पैसे लेते समय खुद पुलिसकर्मी ने पूछा – “वीडियो तो नहीं बना रहे हो?”
आरोप है कि रिश्वत लेने के बावजूद पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला भकुआर गांव का है, जहां पीड़ित के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित के पास इस मारपीट का वीडियो भी मौजूद है,
जिसमें दबंग खुलेआम कहते नजर आ रहे हैं कि “पुलिस क्या कर लेगी, हमें कोई डर नहीं है।”
पीड़ित का कहना है कि नवानगर पुलिस दबंगों को संरक्षण दे रही है, जिसके कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जब थाने में न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अब आरोप है कि शिकायत के बाद पीड़ित पर ही दबाव बनाया जा रहा है कि वह शिकायत वापस ले ले।
अब बड़ा सवाल यह है कि— क्या नवानगर थाना में बिना रिश्वत न्याय संभव नहीं? क्या दबंगों के सामने कानून बेबस हो चुका है? यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस पूरे मामले में क्या कदम उठाते हैं ?
ये भी पढ़े-
Singrauli Water Park: सिंगरौली के इन वॉटर पार्क्स में मिलेगा ठंडक, मस्ती और एडवेंचर का डबल मजा