Singrauli News: नगर निगम ने 51 दुकानदारों को भेजा नोटिस, व्यापारियों में मचा हड़कंप, 7 दिवस के अंदर करें भुगतान, नही तो दुकानों का आवंटन निरस्त कर सील करें

Singrauli News: नगर पालिक निगम  ने शासकीय दुकानों का किराया लंबे समय से बकाया रखने वाले 51 दुकानदारों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन द्वारा जारी अंतिम नोटिस में सभी बकायादारों को सात दिन के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर संबंधित दुकानों का आवंटन निरस्त कर उन्हें सील करने तथा पुन: नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ननि के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की राजस्व व्यवस्था को मजबूत करने और शासकीय संपत्तियों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद किराया जमा नहीं किए जाने के कारण निगम को सख्ती बरतनी पड़ रही है। इधर आईडीएसएमटी बैढ़न क्षेत्र में 24 दुकानदारों पर किराया बकाया है। जिसमें राजेश शुक्ला 2 लाख 5 हजार 321, निर्मला मिश्रा 1 लाख 70 हजार 178, बेला शाह  1 लाख 68 हजार 575, संजीव द्विवेदी 1 लाख 67 हजार 995, ऋचा अग्निहोत्री 1 लाख 60 हजार 375, सुनील पाण्डेय  1 लाख 50 हजार 275, जाहिदा परवीन 1 लाख 41 हजार 475 सहित अन्य शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सभी बकायादारों को सात दिवस का अंतिम अवसर दिया गया है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो दुकानों का आवंटन निरस्त कर उन्हें सील कर दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई के तहत पुन: नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

स्टेडियम के 14 दुकानदारों का किराया बकाया

स्टेडियम शॉप बैढ़न क्षेत्र में 14 दुकानदारों पर किराया बकाया है। इनमें पदमधरपति तिवारी 3 लाख 49 हजार 12, राजकुमार पनिका  2 लाख 86 हजार 186, रमेश धरमपाल विश्वकर्मा 1 लाख 56 हजार 915,  शैलेश कुमार मिश्रा 1 लाख 53 हजार 700, दिनेश कुमार वर्मा 1 लाख 30 हजार 807, दिनेश कुमार सिंह  दुकान क्रमांक 127- 1 लाख  1 हजार 324,  दुकान क्रमांक 163- 73 हजार 260, सुमनबाला सिंह 1 लाख 226, विपिन सिंह 85 हजार 602, उत्सव कुमार द्विवेदी 67 हजार 713, अजय सिंह 67 हजार 346, सुदी कोल 63 हजार 126, मनबहोर कोल   63 हजार 126, रामहरी सकेत 55 हजार 934 तथा अनिरुद्ध प्रसाद सिंह   52 हजार 962 शामिल हैं। वहीं महाराणा कॉम्प्लेक्स एवं कार्यालय परिसर माजन क्षेत्र में 11 दुकानदारों पर किराया बकाया है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment