Singrauli News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश कार से टकराएं, दो पकड़े गए, एक मोबाइल लेकर हुआ फरार, कॉन्वेंट चौराहा की वारदात

Singrauli News: कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के नजदीकी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तिराहे के पास  आज दिन शनिवार की शाम के वक्त   मोबाइल छिनैती की वारदात सामने आई। बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवती से मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर उनकी बाइक एक कार से टकरा गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक घटना में प्रयुक्त बाइक मौके पर छोड़कर छीना गया, मोबाइल लेकर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए दोनों युवकों की जमकर पिटाई भी कर दी।
Singrauli News
Singrauli News
सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जप्त कर लिया है। पीड़ि़ता शिवानी सिंह ने बताया कि वह रास्ते में मोबाइल पर भजन सुनते हुए जा रही थी, तभी बाइक सवार तीन युवक पास से निकलते हुए उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए और आरोपियों का पीछा किया।
भागने के दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई, जिससे दो आरोपियों को चोटें आईं। हादसे में कार का साइड हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक भी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment