Singrauli News: स्थानांतरण के खिलाफ कपूर त्रिपाठी पहुंचे हाई कोर्ट, स्टे की करी मांग

Singrauli News: विगत जनवरी से मोरवा थाने के पदस्त निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने अपने स्थानांतरण को चुनौती देते हुए मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आज 28 मार्च 2026 को रिट पिटीशन दाखिल कर स्थानांतरण आदेश पर स्थगन (स्टे) की मांग की है।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने अपनी याचिका में उल्लेख किया है कि उनका स्थानांतरण बिना उचित कारण के कर दिया गया, जबकि मोरवा थाना प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल करीब ढाई महीने का ही रहा।

गौरतलब है कि उनका स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी पदस्थ किया गया है। आदेश जारी होने के बाद उन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल सिंगरौली से कार्यमुक्त भी कर दिया गया था।

यह याचिका WP 11454/2026 के रूप में दर्ज है और वर्तमान में मामला न्यायालय में लंबित है। अब इस प्रकरण में कोर्ट के आगामी निर्णय पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

Singrauli News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश कार से टकराएं, दो पकड़े गए, एक मोबाइल लेकर हुआ फरार, कॉन्वेंट चौराहा की वारदात

Leave a Comment