Singrauli News: राशन न मिलने से नाराज युवक 6 घंटे तक चढ़ा रहा मोबाइल के टॉवर पर

Singrauli News: राशन न मिलने और पत्नी को मातृत्व योजना का लाभन मिलने से परेशान एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। खुटार चितरवई कलां गांव निवासी संतोष नाई पिता दादेराम नाई (28) शनिवार दोपहर दो बजे के करीब घर के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़े युवक ने खुद डायल 112 को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को टॉवर से नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं उतरा। युवक की मांग थी कि पांच माह पहले उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। शासन द्वारा दी जाने वाली मातृत्व योजना की राशि का लाभ उसकी पत्नी को आज तक नहीं मिला। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों को पिछले कई महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा है। पहले उसकी मांगे पूरी की जायें, उसके बाद वह टॉवर से उतरेगा।

दोपहर दो बजे चढ़ा और रात आठ बजे उतरा

दोपहर दो बजे से मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक रात 8 बजे नीचे उतरा, यानी करीब 6 घंटे तक युवक टॉवर पर चढ़कर बैठा रहा। इस दौरान तहसीलदार प्रीति सिकरवार और चौकी प्रभारी शीतला यादव ने युवक युवक को समझाइश देकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा था। रात करीब 8 बजे वह नीचे उतरा। युवक को समझाइश दी गई कि उसके परिवार के जिन सदस्यों को राशन नहीं मिल रहा, उनको राशन दिलाया जाएगा और पत्नी को मातृत्व योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

क्या टॉवर पर चढ़ने से ही मिलेगा न्याय?

पिछले दो-तीन महीनों के दौरान मोबाइल, बिजली टॉवर पर चढ़ने के आधा दर्जन मामले हो चुके हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या जिले के लोगों को टॉवर पर चढ़ने के बाद ही न्याय मिलेगा। आखिर जिले के जिम्मेदार लोग लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण समय पर क्यों नहीं कर रहे हैं। टॉवर पर चढ़ने का क्रम अगर इसी तरह से जारी रहा तो किसी भी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Singrauli News : सिंगरौली में फर्जी सिम कार्ड सक्रिय करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Indore News: पिता की आंखों के सामने मासूम की मौत, कार में जिंदा जला बच्चा 

Leave a Comment