Singrauli News : बैढ़न ब्लॉक के ग्राम चंदावल निवासी विवेक उपाध्याय पिता नरेंद्र उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह स्वयं उनके निवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि विवेक उपाध्याय की यह सफलता कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जैसे जिले से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी शानदार रैंक प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से जिले के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी तथा उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि विवेक की सफलता यह सिद्ध करती है कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विवेक निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें और राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, गोलू तिवारी, नरेंद्र उपाध्याय एवं सरोज तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
Singrauli News : बंधौरा में ड्यूटी करने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत