Singrauli Nigahi NCL Colony News: सिंगरौली जिले के निगाही स्थित NCL Colony में महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने अहम कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 27 फरवरी 2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 के तहत दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के Nigahi NCL Colony में महिला आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 27 फरवरी 2026 को मर्ग क्रमांक 06/2026 के तहत दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसमे मृतिका फूलमती बसोर (35 वर्ष), निवासी दसौती, थाना नवानगर, निगाही परियोजना क्षेत्र में ठेकेदार संदीप बत्तूला के अधीन कार्य करती थी। घटना NCL Colony के एमक्यू 433 क्वार्टर में हुई थी, जहां महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप बत्तूला द्वारा महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। 26 फरवरी 2026 को आरोपी महिला को जबरन अपने घर ले गया। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने रात करीब 12:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालाँकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 0034/2026 दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय बैढ़न में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: सिंगरौली में झटका तार की चपेट में आने से हुई मासूम बच्ची की मौत