Singrauli Waidhan Bus Stand: वैढ़न बस स्टैंड के पास चौपाटी परिसर में स्थित दुकानों में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।

स्कूटी में लगी आग को बुझाने का प्रयास स्थानीय दुकानदारों द्वारा किया गया, लेकिन देखते ही देखते आग पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और पलभर में स्कूटी जलकर खाक हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी जब चार्जिंग में लगी थी, उसी समय उसमें आग लगी। राहत की बात यह रही कि स्कूटी में लगी आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग बढ़ने नहीं पाई नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ये भी पढ़े-