Singrauli Waidhan LPG Cylinder News: घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत एवं मूल्य वृद्धि को लेकर NSUI ने किया प्रदर्शन

Singrauli Waidhan LPG Cylinder News: इस समय देश में मची रसोई और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत की आंच सिंगरौली तक महसूस की जाने लगी है। जिसे लेकर अब प्रदर्शन होने लगे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की ओर से सोमवार को विंध्यनगर इंदिरा चौक पर सिलेंडर के साथ जिलाध्यक्ष मोनिश खान की उपस्थिति में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशिरोमणि शाहवाल भी मौजूद रहे। एनएसयूआई कार्यकर्ता विक्रम शाहवाल और शम्स खान के नेतृत्व में रसोई और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मोनिश खान ने बताया कि यह प्रदर्शन एनएसयूआई के प्रदर्शन अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिसमें छात्र नेता दीपक दुबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़े-

आज ही घर लाएं Yamaha Fascino 125, स्टाइल, हल्कापन और स्मार्ट फीचर्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Leave a Comment