Singrauli Waidhan News: गर्मी के सीजन में जेल में बंद बंदियों को पीने के लिए ठंडा और साफ पानी मिले, बैरक में पंखे तथा साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्थाएं रखने के निर्देश जेल प्रबंधन को दिए गए हैं। बुधवार को प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल कुमार खंडेलवाल ने जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान पाकशाला, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम, स्टोर रूम, महिला सेल, बंदियों के बैरक पहुंचकर वहां का जायजा लिया। महिला बंदियों के साथ जेल में रह रहे बच्चों के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, इसके साथ ही टीकाकरण समय-समय पर कराए जाने को कहा है।
बीमार बंदियों को मिले उपचार की सुविधा
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने जेल में बंद बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उनका निदान किए जाने के निर्देश जले प्रबंधन को दिया। उन्होंने कहाकि जेल में बंद बीमार बंदियों का समय-समय पर परीक्षण हो और नियमित रूप से उनको दवाइयां उपलब्ध हों। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा के निर्देश पर जेल का निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर मुख्य न्यायाकि मजिस्ट्रेट शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोरम तिवारी, जेल अधीक्षक एलके त्रिपाठी, जिला विधिक सहायता आधिकारी अमित शर्मा, अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक, केवला प्रसाद विश्वकर्मा, रेनुपुरी, वंदना सिंह, असीम अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।