Singrauli Waidhan News: बैढ़न शहर के कॉलेज तिराहे पर स्थित सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा जमा लिया है। डामर तक फैली उनकी चाय व फल की दुकानें जाम का कारण बनती रहती हैं। हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कॉलेज छूटने व कार्यालय लगने के टाइम पर होती है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों को घुमाने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती है, जिसके कारण वाहन चालकों में अक्सर विवाद की स्थिति भी बनती रहती है, लेकिन पटरियों को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से नहीं छुड़वाया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया है कुछ लोगों
के कारण आवागमन करने वालों को परेशानी तो होती ही है, उनके चलते दूसरे दुकानदारों को भी सुनना पड़ता है। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते को ऐसे लोगों पर निगाह रखनी चाहिए। जहां पर जाम की स्थिति निर्मित हो तो वहां के अतिक्रमण पर कार्रवाई भी करनी चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। जिसके कारण चाय व फल वाले अंदर दूसरे सामान अपनी दुकान में बेचते हैं और और डामर तक अवैध कब्जा कर चाय व फल बेचते हैं। यदि कोई समझाता भी है तो ये विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। हैरत करने वाली बात यह है कि इसी तिराहे से होकर जिले के बड़े अधिकारी निकलते हैं। उन्हें भी यहां का अतिक्रमण व जाम की समस्या के बारे में पता है। इसके बावजूद अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करने के लिए मजबूर कर रहा है।
कॉलेज की छुट्टी के समय लग जाता है जाम
इसी तिराहे से बस व ऑटो पकड़ छात्र-छात्राएं अपने घर के लिए जाते हैं, लेकिन एक साथ छुट्टी होती है, यहां पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है। छात्राओं को बैठाने के लिए सवारी वाहन रोकना शुरू कर देते हैं। जिसके कारण पीछे से हार्न बजने लगता है, जिससे यहां पर ध्वनि प्रदूषण की समस्या भी काफी गंभीर रहती है। इसलिए कॉलेज तिराहे का अतिक्रमण हटवाकर सामान्य आवागमन को बहाल करना चाहिए।
ये भी पढ़े-