Singrauli Waidhan News: कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाला नटवरलाल पकड़ाया

Singrauli Waidhan News: निजी कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर भोले-भाले युवाओं के साथ ठगी करने वाले एक नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अंकित विश्वकर्मा निवासी डगा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि साहेबलाल बैस नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख रुपये लिया है। शिकायत के बाद बरगवां थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी तो पता चला आरोपी युवक ने एक नहीं बल्कि 31 लोगों से कलिंगा कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख रुपये लिये हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला इस काम में उसका साथ कलिंगा कंपनी खड़िया साइड में साइड इंचार्ज के पद पर पदस्थ सिद्धार्थ सिंह भी शामिल है। दोनों ने मिलकर पूरे फर्जीवाड़े व ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक दिया

पुलिस ने बताया कि युवाओं के साथ ठगी करने में शामिल दोनों आरोपियों ने 23 लोगों को शिकार बनाया है। आरोपी इतने शातिर हैं कि जब कोई नौकरी के लिए ज्यादा दबाव बनाता था तो उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, गेट पास तक बनाकर देते थे और आश्वासन देते थे कि नौकरी की प्रोसेस चल रही है, जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसी लालच में लोग पुलिस व कंपनी के पास शिकायत करने नहीं जाते थे। धीरे-धीरे जब लोगों को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है, तब लोग शिकायतें लेकर पुलिस के पास पहुंचने लगे।

रिश्तेदारों तक को भी नहीं छोड़ा

आरोपी साहेबलाल और सिद्धार्थ ने जहां युवाओं को निशाना बनाया, वहीं उनके नाते रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा। आवेदक ने बताया कि दोनों लोग नौकरी लगवाने के नाम पर नाते-रिश्तेदारों को भी बुलाने को कहा। कुछ लोग नाते-रिश्तेदारों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर दोनों आरोपियों को पैसे दिए हैं। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई में एसडीओपी गौरव पांडेय, थाना प्रभारी मोहम्मद समीर, श्याम बिहारी द्विवेदी, अनूप मिश्रा, फूल सिंह, शिवराज सिंह, अरविंद यादव, प्रतिम कुमार शामिल थे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: जिला कांग्रेस ने LPG, पेट्रोलियम एवं बिजली समस्याओं को लेकर किया कलेक्ट्रेट घेराव

Rain Water Harvesting System: जल संकट से जूझ रहे लोग, फिर भी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का दबाव

Leave a Comment