Singrauli Water Park: सिंगरौली के इन वॉटर पार्क्स में मिलेगा ठंडक, मस्ती और एडवेंचर का डबल मजा

Singrauli Water Park: गर्मी का मौसम आते ही लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से राहत पाने के लिए ठंडी और मनोरंजन से भरपूर जगहों की तलाश में निकल पड़ते हैं। अगर आप सिंगरौली जिले में रहते हैं और गर्मी के इस मौसम में वॉटर पार्क्स का मजा लेना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको सिंगरौली जिले के दो प्रमुख वॉटर पार्क के बारे में बताएँगे जिसमे पहला Arts Media Singrauli Water Park और दूसरा Chandal Global Water Park शामिल है। जहाँ आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ न सिर्फ मस्ती कर सकते हैं, बल्कि गर्मी से भी राहत पा सकते हैं। 

Singrauli Arts Media Water Park and Resort

Singrauli Arts Media Water Park सिंगरौली जिले का एक प्रसिद्ध और आकर्षक मनोरंजन स्थल बन चुका है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कई तरह की वाटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और रेन डांस जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके आलावा यहाँ पर साफ-सफाई और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है, जिससे परिवार के साथ आने वाले लोग बेफिक्र होकर enjoy कर सकें। Singrauli Arts Media Water Park and Resort जिला मुख्यालय बैढ़न शहर से लगभग 19.3 km की दूरी पर स्थित है। जहां पर आप अपने निजी वाहन या ऑटो से भी जा सकते हैं।

Chandal Global Water Park Singrauli

शहर का दूसरा वाटर पार्क Chandal Global Water Park है , जो सिंगरौली जिले के विधान शहर के गनियारी में स्थित है, अगर आप एडवेंचर और ज्यादा रोमांच पसंद करते हैं, तो यह वॉटर पार्क आपके लिए शानदार विकल्प है। यहां हाई-स्पीड वाटर स्लाइड्स, वेव पूल और किड्स ज़ोन जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। दोस्तों के साथ यहां बिताया गया समय आपको लंबे समय तक याद रहेगा।

ये भी पढ़े-

Singrauli Waidhan News: चलते कैंपर वाहन का पहिया निकला, बाल बाल बचे लोग

Leave a Comment