Singrauli News : माजन मोड़, शिव मंदिर से आज गुरूवार को वीर बजरंगबली भगवान हनुमान जी का विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल तथा अन्य हिन्दू संगठनों ने भव्य शोभा यात्रा निकालकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
गाजे बाजे, ढोल नगाड़ों के साथ डीजे की धुन पर जय-जय सनातन, जय श्रीराम, जय-जय बजरंगबली का उद्घोष करते हुए हनुमान भक्तों के उत्साह से समूचा बैढ़न केसरिया रंग में रंग कर भक्तिमय हो गया। नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर पूजा-पाठ, सुंदरकांड सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिरों में सुबह से ही श्री बजरंगबली जी के दर्शन व पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान भक्तों के जय जय श्री राम और जय-जय बजरंगबली के जयकारे से समूचा शहर गूजायमान रहा। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के शिवमंदिर माजन मोड़ से श्री हनुमान जी झांकी के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ डीजे, जहां युवक जय श्रीराम के उद्घोष पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा माजन मोड़ से आरंभ होकर बिलौंजी, ताली होते हुये कोतवाली मार्ग से अम्बेडकर चौक, तुलसी मार्ग होते हुये हनुमान मंदिर बैढ़न शोभायात्रा पहुंचा। शोभायात्रा में हजारों लोग पैदल चल रहे थे। साथ ही बाइक रैली भी थी। हनुमान भक्त पूरे समय तक उद्घोष करते रहे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह, जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश द्विवेदी, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, भाजपा जिला महांत्री विक्रम सिंह चंदेल, समाजसेवी एसडी सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल, भाजपा नेता मुकेश तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल, रामशिरोमणि शाहवाल, रूपेश चन्द्र पाण्डेय, नरेश शाह, विनोद चौबे, डॉ. सुशील सिंह चंदेल, शिवेन्द्र पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, मण्डल उपाध्यक्ष संजय दुबे, आरडी पाण्डेय, लालबाबू बैस, विवेक त्रिपाठी, समाजसेवी विश्वजीत सिंह, हिमांशु द्विवेदी (हनी), समेत भारी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।
शोभायात्रा का महिलाओं ने जगह-जगह किया स्वागत
श्री हनुमान जन्मउत्सव के अवसर पर महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुये शोभायात्रा पर फूल बरसाते हुये स्वागत किया। सत्या इंटरनेशनल होटल बैढ़न के सामने महिला मण्डल ने फूल से स्वागत कर जय श्रीराम का उ्द्घोष की और शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ली।
जगह-जगह हुआ संन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन
पवन सुत हनुमान जी का आज ऊर्जाधानी में धूमधाम के साथ प्राकट्योत्सव मनाया जा रहा है। जहां बैढ़न समेत क्षेत्र में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जहां आज शुक्रवार को बैढ़न में महावीर स्वामी हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई। बैढ़न इलाका भगवा के रंग में रंग गया है। गौरतलब है कि आज शुक्रवार को श्री हनुमान जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई है। पंचमुखी मंदिर गनियारी में हनुमान मंदिर बैढ़न में अखण्ड सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन चल रहा है। इसी तरह समूचे जिले में भगवान हनुमान जी की जयंती मनाई जा रही है। विहिप एवं बजरंगदल के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
Kapoor Tripathi: स्थानांतरण के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कपूर त्रिपाठी को राहत, प्रभार संभालने की तैयारी