Singrauli News : सीधी–सिंगरौली सड़क निर्माण को तीव्रता लाने एवं बरगवां कटनी नये हाइवे निर्माण के लिए सांसद ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

Singrauli News : लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर चर्चा की।सांसद ने सीधी–सिंगरौली सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग रखी। इस बहुप्रतीक्षित राजमार्ग की नवीन संशोधित निविदा पिछले दिनों के सी‌ सी बिल्डकॉन को प्राप्त हुई है तथा कगजी प्रकृया चल रही है। सांसद जी ने प्रकृया में तेजी लाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने हेतु मंत्री जी से आग्रह किया है।

सांसद ने इसके साथ ही नये राजमार्ग बरगवां से कटनी (सरई, मड़वास, ब्यौहारी, विजयसोता मार्ग) को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में उन्नयन कर फोरलेन सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी मंत्री जी के समक्ष रखा । बरगवां कटनी नए राजमार्ग की प्रारंभिक रूप रेखा 2021-22 मे बनाई गई थी और इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति स्थानीय प्रशासन व मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गई थी किंतु इस विषय पर कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी थी। सांसद जी ने इस नये मार्ग के निर्माण के लिए मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया और इसे सिंगरौली के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। सांसद जी ने कहा कि बरगवां कटनी नये मार्ग के बन जाने से कटनी सिंगरौली नये औद्योगिक कारीडोर का निर्माण आसान हो जायेगा और जिले की कनेक्टिविटी मे नया अध्याय जुड़ जायेगा।

मुलाकात के दौरान नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सीधी–सिंगरौली क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी और औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Singrauli News: सिंगरौली में खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, महिला की हालत गंभीर

Leave a Comment