UP Shaktinagar News: ओवर लोडिंग और तेज गति से भाग रहे कोल वाहन ने ली मासूम की जान

UP Shaktinagar News: नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे ट्रेलर मौत का तांडव मचा रहे हैं, यहां आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है और इस सबके बाद भी प्रशासन तथा परियोजना प्रबंधन आंखें बंद किए हुए बैठा है। बताया जाता है कि ट्रिप टेलर जो दूधीचूहा से चुनार मिर्जापुर कोयला मंडी जा रहा था उससे लगभग 100 किलो बजनी कोयले की एक चट्टान उछलकर गिरी।

इस दौरान वहां से जा रहे बाईक सवार दो युवक इस चट्टान की चपेट में आ गए। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने टेलर को रोककर जाम लगा दिया। यहां घंटों तक लगे जाम के बाद पुलिस ने लोगों को समझाने के कोशिश की। बताया जाता है कि आक्रोशित लोग जाम से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों की मांग थी कि एनजीटी के नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि एनसीएल दुद्धीचुआ डिस्पैच विभाग की लापरवाही के कारण आये दिन हादसे हो जहां भारी कोयला उनकी सहमति से ही

ट्रेलर से गिरी कोयले की चट्टान ने ली मासूम की जान 

वाहनों में भरा जाता है। इस ओवरलोडिंग के कारण कोयला सड़कों पर गिरता रहता है जो हादसों का कारण बन रहा है। जबकि नियम है कि राख या कोल परिवहन करने वाले वाहन ओवरलोड संचालित न हो तथा इन वाहनों को ऊपर से इस तरह पैक किया जाए कि कोयला व राखड़ सड़कों पर न गिरे लेकिन इसके बाद भी एनसीएल दुद्धीचुआ विभाग की लापरवाही और वाहन चालकों की मनमानी के कारण शक्तिनगर से अनपरा होते हुए वाराणसी मार्ग पूरा कोयले की डस्ट और राखड़ से सना पड़ा है।

यहां लोगों ने हो रहे हादसों को लेकर कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की। इस दौरान थाना शक्तिनगर प्रभारी कमलनयन दुबे और अनपरा थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने लोगों को समझाते हुए नियम अनुसार मुआवजा दिए जाने और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Singrauli News: शुरू हुआ श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ, समापन पश्चात आज निकाली जायेगी नशामुक्ति रैली

Leave a Comment