Singrauli News: मोरवा के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस का पैदल मार्च, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

Singrauli News: कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से नवागत निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोरवा क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च निकाला।
यह पैदल मार्च मोरवा बाजार, बसस्टैंड, पुराने बाजार सहित अन्य प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस ने बाजारों में अनियंत्रित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और अव्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे नियमों का पालन करें।

निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील भी की। पुलिस के इस कदम से क्षेत्र में व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ।

Singrauli News: स्थानांतरण के खिलाफ कपूर त्रिपाठी पहुंचे हाई कोर्ट, स्टे की करी मांग

Leave a Comment